logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस के दिग्गज नेता विधायक रामदेव राय के निधन से पार्टी में शोक की लहर

बछवाड़ा (बेगूसराय)।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और सांसद सह बछवाड़ा के विधायक रामदेव राय के निधन से केवल उनका अपना परिवार हीं नहीं बल्कि बछवाड़ा विधानसभा के तमाम आम वाम , नेता-अभिनेता, जनप्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी शोक संतप्त है। उनके निधन से सबसे ज्यादा शोक संतप्त तो बछवाड़ा, भगवानपुर एवं मंसूरचक प्रखंड की आम व गरीब जनता है। उपरोक्त लोगों को वे बेसहारा छोड़ने के साथ-साथ अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

 विधायक रामदेव राय का शनिवार को पटना के पारस अस्पताल में निधन हो गया था। वे 77 वर्ष के थे और बीते काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को शनिवार की दोपहर सदाकत आश्रम लाया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा सहित तमाम कांग्रेसजनों ने उनके अंतिम दर्शन किए। अंत्येष्टि रविवार को बेगूसराय के सिमरिया घाट पर हुई। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें प्रख्यात गांधीवादी नेता बताया। उन्होंने कहा कि, 'उनके देहांत से पार्टी और समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।'

रामदेव राय का राजनीतिक सफर काफी लंबा था। वे सर्वप्रथम 1972 में विधायक बने। फिर 1977, 1980, 2005 और 2015 में विधानसभा पहुंचे। 1984 में उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा सीट से प्रख्यात समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को पराजित​ किया था। अपने पीछे उन्होंने पत्नी, दो पुत्र और पांच पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ा है।

257
24373 views

Comment