logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पत्रकार डॉ. दुलार बाबू ठाकुर माजा कोईन अवार्ड के लिए चयनित


बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बिहार के जाने-माने पत्रकार बखरी शकरपुरा निवासी डॉ. दुलार बाबू ठाकुर को माजा कोईन अवार्ड 2023 के लिए सलेक्ट किया गया है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड सेंटर फॉर एक्सपीरिएंसिंग सोशियो-कल्चरल इंटरैक्शन (सीईएससीआई) और सीईएससीआई स्वीट्जरलैंड के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. दुलार बाबू ठाकुर को जागरूक पत्रकार की श्रेणी में दिया जाएगा। पुरस्कार समारोह का आयोजन 12 मार्च, 2024 को सीईएससीआई सेंटर, कदवैर, मदुरई, तमिलनाडु में होगा।
डॉ. दुलार बाबू ठाकुर ने इस सम्मान के लिए सीईएससीआई संस्था और सचिव राजगोपाल पीवी के प्रति आभार व्यक्त किया है। जानकारी हो कि डॉ. ठाकुर बीते 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से उठाते रहे हैं। उनकी छवि एक गंभीर पत्रकार के रूप में रही है।इस घोषणा से बखरी क्षेत्र के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों में हर्ष देखा जा रहा है। अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमन झा,उमर खान,राजेश अग्रवाल,विकास वर्मा,संजय सलिल,अमित परमार,गौरव कुमार, प्रशांत सोनी,विकास मिश्रा,चंद्रकिशोर पासवान आदि ने डॉ दुलार बाबू को बधाई दी है।

145
12070 views

Comment