logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या में प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में बिरमावल हुआ भगवामय मेरा गांव मेरी अयोध्या के तर्ज पर सजा पूरा बिरमावल नगर।

बिरमावल/रतलाम:- अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर बिरमावल में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, प्रतिदिन सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली जा रही है।

22 जनवरी को बिरमावल नगर में विशाल भंडारे का आयोजन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रारंभ किया जाएगा। नगर के प्रत्येक व्यक्ति के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है। विशाल शोभायात्रा भी निकाली जायेगी।

राम जन्मभूमि मंदिर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए नगर में एल इडी वाल लगाई गई। 21 जनवरी की रात को बिरमावल वासियों ने दीपक, रंगोलियां, फटाखे जलाकर आतिशबाजी की।
बिरमावल नगर सेवा समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां जोरो शोरो से पूरी कर ली है।

180
10556 views

Comment