logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि लड़ने की जरूरत : मोहसिन रजा

सफीपुर(उन्नाव)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि, 'इस वक्त वैश्विक महामारी कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि लड़ने की जरूरत है।'
खुद कोरोना से संक्रमित भाजपा सरकार के राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कोरोना से लड़कर उस पर विजय प्राप्त करने के तरीके बताए ।

गौरतलब है कि बीते दिवस राज्यमंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। इससे उनके चाहने वाले काफी चिंतित हो गए थे और सभी लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी दौरान मंत्री फेस बुक लाइव के माध्यम से लोगों से रूबरू होकर संदेश दिया कि, 'कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि उससे लड़ने की जरूरत है। हमें उस पर विजय प्राप्त करनी है।' 

मोहसिन रजा ने उनकी सेहत के लिए दुआ करने वाले प्रशंसकों का आभार भी व्यक्त किया। साथ ही कहा कि, 'मेरे सम्पर्क में आये सभी लोगों से अपील करता हूँ कि सभी लोग अपनी कोरोना की जांच अवश्य करायें।' ।

 

293
17192 views

Comment