logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाजपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और कई लोग घायल


बाजपुर में घने कोहरे में हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित रोडवेज स्टेशन के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान घने कोहरे के कारण कार ट्रैक्टर ट्रॉली कार से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को कार में सवार पांच लोग गंभीर हालत में मिले। घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने संदीप (28) को मृत घोषित कर दिया। जबकि शीशपाल (29) निवासी महुआडाबरा जसपुर, संजय उर्फ काले (42), कपिल (29), सुमति शर्मा (33) निवासी काशीपुर का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रॉली छोड़कर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को भी अवगत कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार -गौरव मिश्रा

135
1080 views

Comment