logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवली के समीप बनास नदी के नेगडिया पुलिया से युवक का मिला शव, पुलिस व परिजनों द्वारा सुबह से की जा रही थी नदी क्षेत्र में तलाश।

देवली के समीप बनास नदी के नेगडिया पुलिया से युवक का मिला शव, पुलिस व परिजनों द्वारा सुबह से की जा रही थी नदी क्षेत्र में तलाश।
टोंक/देवली(हरि शंकर माली)। नेगड़िया पुलिया पर रविवार सुबह खड़ी स्कूटी व खुली चप्पलों की आशंका आखिर सच निकली। दोपहर स्थानीय टीम व एसडीआरएफ की टीम ने बनास नदी में युवक के शव को ढूंढ निकाला पुलिस ने बताया कि जिस जगह से युवक ने छलांग लगाई। उसी के पास उसका शव पाया गया। जिसे टीम सदस्यों ने बाहर निकाल लिया है तथा देवली राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में ले आए। दरअसल यह सफलता स्थानीय लोगों के प्रयास से मिली। जहां बलाई डालकर शव ढूंढने में सफलता हासिल हुई। उक्त हादसे की जानकारी पर उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार, थाना प्रभारी भंवरलाल, तहसीलदार राम कल्याण समेत अधिकारी मौजूद रहे तथा उनकी मौजूदगी में टीम ने सर्च अभियान चलाकर युवक के शव का पता लगा लिया है। उल्लेखनीय की यह युवक राजेंद्र पुत्र घीसालाल गुर्जर निवासी तिलक नगर (जयपुर रोड) देवली है। जिसकी स्कूटी व चप्पल बनास नदी की पुलिया पर पाई गई थी. इस आधार पर पुलिस ने बनास नदी में युवक की तलाश शुरू की तथा इसमें दोपहर ढाई बजे सफलता हासिल की। युवक का शव निकलते ही परिजन रो पड़े।

118
4344 views

Comment