logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आसमानी झंडा दिवस का पोस्टर रिलीज

आज दिनांक 28 जनवरी 2024 को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भीम कि एक मीटिंग का आयोजन मुकेश चौधरी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में सेट मार्क्स स्कूल में किया गया।
मीटिंग में मुख्य अतिथि चौधरी ब्रज किशोर प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड रहे।
मीटिंग कि अध्यक्षता राहुल राही राष्ट्रीय संचालक एवं संचालन सतीश परछा ने किया। मीटिंग में 8 मार्च को रामपुर में होने वाले आसमानी झंडा दिवस का पोस्टर रिलीज किया गया। और झंडा दिवस पर चर्चा कि गयी।
इस अवसर पर राहुल राही जी ने बताया कि सन 1964 में धर्म समाज कि स्थपना हुयी उस समय धर्म समाज के झंडे का रंग एक नहीं था। जो भी आता था वो अपना झंडा और डंडा पकड़वा देता था। जाते समय झंडा ले जाता था। हम पर बचता था तो बस डंडा। वाल्मीकि समाज धर्म के नाम पर बार-2 छला जाता था। तब 8 मार्च 1992 को रामपुर में भावाधस के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य जी के सानिध्य में धर्म गुरुओं द्वारा फैसला लिया गया कि वाल्मीकि धर्म समाज का झंडा आसमानी होगा। तब से आज तक हर साल 8 मार्च को आसमानी झंडा दिवस मनाया जाता हैं।
आगे राहुल राही ने दलित समाज से अपील कि 8 मार्च को अधिक से अधिक झंडा दिवस पर रामपुर में पहुंचे। दलित समाज अपने बच्चों को शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा भी दे। धार्मिक शिक्षा से बच्चे अपने इतिहास को जान पाएंगे। अपने इतिहास को पढ़ना बहुत जरुरी हैं।
मीटिंग में - हर्ष रत्नाकर प्रदेश महासचिव उत्तराखंड, सुधीर वाल्मीकिन प्रदेश संयुक्तमंत्री उत्तराखंड, अनिल कुमार प्रदेश मंत्री उत्तरप्रदेश, करन कुमार बिजनौर प्रभारी, दीपक सहदेव तहसील अध्यक्ष, विनोद कुमार जिला उपाध्यक्ष मुरादाबाद, किरेंद्र, अमन चौधरी, लक्की, निशांत, सुरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, रुपेश कुमार, विनय कुमार आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

186
4263 views

Comment