logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड में राहुल गांधी के सामने लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ के क्रम में आज झारखंड के देवघर थे। यात्रा के क्रम में उन्‍होंने देवघर स्थित बाबा धाम में पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उनके सामने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगे। इसका वीडिया भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया एक्‍स पर डाला है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंची है। इस दौरान राहुल ने देवघर में बाबा मंदिर में माथा टेका। पूजा अर्चना की। पूजा कर निकलने के बाद उनके सामने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगने लगे। इसका वीडियो भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
डॉ दूबे ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, ‘मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ मेरा गोड्डा लोकसभा केवल प्रधानमंत्री मय यानी मोदी मय है। यहां भक्त मोदी जी का सम्मान है। आपकी तरह राहुल गांधी जी वोट भक्त का बहिष्कार है अपमान नहीं।’

198
787 views

Comment