logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय जनता पार्टी गांव चलों अभियान किसान विश्राम गृह में हुई बैठक

'गांव चलो अभियान' के तहत भाजपा के बूथ संयोजको व विस्तारको की बैठक आयोजित
ऐलनाबाद, 7 फरवरी
भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये गए 'गांव चलो अभियान' के तहत आज स्थानीय नोहर रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी में बने किसान विश्रामगृह में भाजपा के ऐलनाबाद मंडल के बूथ संयोजको व बूथ विस्तारको की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर मंडल संयोजक रोहताश जांगड़ा व जिला प्रवक्ता निक्कूराम फौजी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक रोहताश जांगड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कर चुकी है। उनकी पार्टी के लाखों कार्यकर्ता पूरे जोश और लगन के साथ चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर चुके हैं। इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश में पार्टी के सभी मंडलों के संयोजक आगामी 9 फरवरी को तयशुदा मंडलों में 1 दिवसीय प्रवास करेंगे। इस प्रवास के दौरान वे बूथ समिति की बैठक लेंगे जिसमे पन्ना प्रमुखों का सत्यापन, वोटरों व कार्यकर्ताओं के व्हाट्सअप ग्रुप बनाने, नमो एप्प व सरल एप्प को डाऊनलोड करवाने, विकसित भारत ब्रांड के अम्बेसडर बनाने, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूचि बनाने, नव मतदाता निर्माण का कार्य देने व वॉल पेंटिंग की चर्चा करने का कार्य करेगे। इसके बाद में उस बूथ पर यदि कोई स्कूल है तो उसके अध्यापक में विद्यार्थियों की बैठक करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र जाकर बच्चों व गर्भवती बहनों से बातचीत करेंगे और स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मरीज़ों का हाल-चाल जानेंगे। स्वच्छता अभियान के तहत किसी धार्मिक स्थल या किसी शहीद सैनिक के स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे। वही गांव के मौजिज व्यक्तियों से मिलकर पार्टी की नीतियों को बताएंगे। वे वहां के स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, रिटायर्ड कर्मचारियो व भजन मंडलियों से संपर्क करेंगे। वही पार्टी की विचारधारा से प्रभावित लोगों को पार्टी में शामिल करवाएंगे। वे उसी बूथ पर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन फाइनल रिपोर्ट बनाकर नमो ऐप पर डाल देंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे जोश के साथ अपने कार्य को पूरा करने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल, महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा व शमिंद्र कंबोज, रामलाल मेहता, रामेश्वर धानुका, रविंद्र लड्ढा, मनोज चोटिया, देवेंद्र गोयल, हंसराज नीमला, महिवाल शर्मा, टीकम चोटिया, संजय सारस्वत, नत्थूराम बरावड़, सतपाल भाकर, धन्नाराम नंबरदार, सुभाष चौहान, रामकिशन कम्बोज, संदीप घोड़ेला, वेद सैनी, संदीप तलवाडिया, मनोज टेलटिया, गोबिंद टांटिया, जरनैल सिंह, अनिल भादू व मदन मलेठिया सहित अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
फोटो : 07-02-01
ऐलनाबाद में भाजपा के बूथ संयोजको व विस्तारको की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।
@sardaarnews

124
3420 views

Comment