logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज नरेंद्र मोदी फिर करेंगे सम्बोधन, रात 8 बजे जरूर सुनें

नईदिल्ली। कोरोना से बचने के लिये तमाम एहतियात किये जा रहे हैं और ऐसे में जनता अभीभी मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम कोएक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित कियाथा और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर परदी।

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने कहा कि वह आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे, इस दौरान कोरोना वायरसपर कुछ अहम जानकारियां साझा करेंगे।

वैश्विकमहामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियोंके साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

देशमें कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 500 के पार हो चुकी है और अबतक10 मौत हो गई हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया था, कईराज्यों में कर्फ्यू भी लगाया गया है।

कईराज्यों में किया गया लॉकडाउन

दिल्ली,उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात समेत देश के कुल 30 राज्यों ने पूर्ण रूप से लॉकडाउन काऐलान किया है। इसके अलावा लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि लोग घरों से बाहर नानिकलें। इसके अलावा पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी एक्शन भी लियाहै।

लॉकडाउनका कई राज्यों में हुआ था उल्लंघन

बतादें कि कोरोना वायरस के चलते देश के 30 राज्यों में लॉकडाउन किया गया है। लेकिन सोमवारको जो तस्वीरें आई थीं उनमें देखने को मिला था कि लोग सड़कों पर आ रहे हैं और लॉकडाउनका पालन नहीं कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से अपील की थी कि वेलॉकडाउन को गंभीरता से लें और राज्य सरकार कानून का पालन करवाएं।


231
14867 views

Comment