logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईदरला में दिन में घरो के ताले तोडकर नकबजनी करने वाला आले दर्जे के नकबजन को किया गिरफ्तार।



लुट, चोरी व अन्य विभिन्न प्रकार की कुल 29 वारदातो को दे चुका है अंजाम । सिरोही के अलावा जालोर, पाली सहित पड़ौसी राज्य गुजरात में कर चुका है वारदाते ।



दांतराई। सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में नकबजनी जैसी घटनाओं में वांछित चल रहे मुल्जिमानों की तलाश व दस्तीयाबी हेतु चलाये जा रहे धरपकड अभियान के तहत श्री बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व श्री राजीव राहर वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपजरविजन में श्री कपूराराम नि०पु० थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर मय टीम द्वारा दिनांक 22.01.2024 को दिन दहाडे ईदरला में रहवासी मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने वाले अज्ञात नकबजन के खिलाफ पुलिस थाना रेवदर में प्रकरण दर्ज कर नकबजनी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिये घटना को गंम्भीरता से लेते हुए माल मुल्जिमानों की तलाश शुरू की गई।

घटनाः - दिनांक 22.01.2024 को परिवादी श्री नारायणराम पुत्र गमनाजी जाति कलबी निवासी ईदरला ने एक लिखित

रिपोर्ट पेश की कि मैं परिवार सहित दिनांक 22.01.2024 को ईदरला गांव में हनुमानजी मंन्दिर पर भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यकम होने से परिवार सहित ईदरला गांव में सुबह साढे नौ बजे के आस पास गया था। दिन मे बाद कार्यक्रम दो बजे के आस पास घर पर आये तब जानकारी में आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे रहवासी मकान का दिन मे ताला तोडकर मकान के अंन्दर रखे सोने चांदी के जैवरात व रूपये चोरी करके लेकर चला गया। जिस पर पुलिस ने प्रकरण की घटना की जानकारी जुटाकर अज्ञात मुलिजमानो के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई। प्रकरण की घटना को गंम्भीरता से देखते हुए वृताधिकारी वृत रेवदर के सुपरविजन में श्री कपूराराम नि०पु० मय जाब्ते की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जाकर सेंकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। घटनास्थल से प्राप्त विभिन्न साक्ष्यों का अध्ययन करके व मुखबीरानो से दिन में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नकबजनो के संम्बध में सुचना प्राप्त की गई। तो आरोपी सुरेशकुमार माली निवासी मुंगथला दिन में नकबजनी की वारदाताओ को अंजाम देकर कई संम्पत संम्बधि अपराधो में वाण्डेट होना ज्ञात हुआ। ताबाद दिनांक 14.02.2024 को प्रकरण की घटना को अंजाम देने वाले नकबजन को मुंगथला आबुरोड से दस्तीयाब किया जाकर प्रकरण की घटना के संम्बध मे विस्तृत पुछताछ की गई। पुछताछ करने पर प्रकरण की घटना को स्वीकार करने पर पुलिस ने प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया है। आले दर्जे का नकबजन

सुरेशकुमार ने पुर्व मे करीबन 27 वारदातो को अंजाम देना स्वीकार किया है। रेवदर पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है। आरोपी सुरेश लुट, नकबजनी व अन्य दो दर्जन से अधिक वारदातो को दे चुका है अंजाम । पुलिस द्वारा आले दर्जे के नकबज सुरेशकुमार से पुछताछ करने पर सिरोही जिले के अलावा जालौर, पाली सहित

पडौसी राज्य गुजरात में करीबन दो दर्जन से अधिक वारदातो को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी सुरेशकुमार से गहनता से पुछताछ की जा रही है। अब तक आरोपी सुरेशकुमार के विरूद्ध विभिन्न थानो में निम्न प्रकरण दर्ज हो चुके है।

134
1841 views

Comment