logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबादः पति और सौतेले बेटे ने मिलकर की थी महिला की हत्या, दोनों गिरफ्तार

गाजियाबाद। एक जुलाई 2023 को आदित्य वर्ल्ड सिटी की रहने वाली शिक्षिका कामना की हत्या का खुलासा करते हुए, जिले के वेब सिटी थाना पुलिस ने सात महीने बाद महिला के पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 7 महीने पहले जुलाई 2023 को महिला शिक्षिका कामना की मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कामना की शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई तो बिसरा जांच के लिए भेजा गया। बिसरा की जांच में पता चला की कामना की जहर देकर हत्या की गई है।

वेब सिटी थाना पुलिस ने कामना की हत्या करने के मामले में आदित्य वर्ल्ड सिटी के रहने वाले उसके पति थॉमस जूलियस व उसके सौतेले बेटे एलन जूलियस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में थॉमस जूलियस ने बताया कि कामना उसकी दूसरी पत्नी थी। कामना ने अपनी संपत्ति अपनी बहनों के नाम कर दी थी। कामना के कोई बच्चा भी नहीं था और मैं चाहता भी नहीं था, कि उसके कोई बच्चा हो क्योंकि मेरी पहली पत्नी से एक बेटा था मैं उससे ही बहुत परेशान था। मैंने परेशानियों से तंग आकर कामना को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। कामना की हत्या करने की जानकारी उनके बेटे एलन को थी। हत्यारोपी ने यह भी बताया कि जब कामना की मौत हो गई तो उसके बाद उसकी बहन सपना ने छह जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। सपना ने पुलिस को यह भी बताया की कामना का कोई भाई नहीं था और वह चार बहने थी उन्होंने अपनी संपत्ति सभी बहनों के नाम कर दी थी।

आईवीएफ भी हुआ था सक्सेस
पूछताछ में आरोपी ने अभी बताया कि उसकी पत्नी कामना के बच्चा पैदा होने में दिक्कत आ रही थी। जिसके बाद उसने आईवीएफ की मदद से बच्चा पैदा करने की प्लानिंग की। हालांकि मेरा मन नहीं था कि आईवीएफ द्वारा बच्चा पैदा किया जाए। जबरन कामना ने आईवीएफ की प्रक्रिया पूरी कराई और उसकी रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई। जिससे नाराज होकर थॉमस ने जहर देकर कामना की हत्या कर दी।

गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा
मुरादनगर थाना पुलिस ने एक गैंगस्टर अभियुक्त जुबेर निवासी अशोक विहार कॉलोनी थाना लोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जुबेर अपने साथियों के साथ मिलकर लूट चोरी वी एन अपराधी घटनाएं कर लाभ पैसा इक्कठा करता था। पुलिस ने यह भी बताया कि जुबेर पर मुरादनगर पर लूट एनडीपीएस गैंगस्टर के पांच मुकदमे दर्ज हैं।

162
5261 views

Comment