logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किराना दुकान की छत तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के सामान सहित नगदी उड़ाई

लोरमी (मुंगेली)। लोरमी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के देवरहट ग्राम में शनिवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान की छत तोड़कर कर नगदी सहित हजारों का सामान पार कर दिया। दुकान संचालक को इसकी जानकारी टहलने जाने वाले गाँव के ही लोगों ने रविवार की सुबह दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपुर थाना क्षेत्र के देवरहट निवासी कुबेर निषाद का गाँव के ही बाजार में किराने की दुकान है। शनिवार की शाम वह किराना दुकान बन्द कर घर चला गया। रात में चोर उसके दुकान की छत को तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में रखी नगदी सहित हजारों का सामान भी साथ ले गए।

दुकान संचालक को चोरी की जानकारी सुबह तब हुई, जब गाँव के ही सैर पर जाने वाले लोगों ने उसे बताया। जानकारी मिलते ही वह दुकान गया तो दुकान का सामान अस्त व्यस्त था और छत टूटी हुई थी। गल्ले में रखा नगदी भी गायब था। चोरी सूचना उसने लालपुर थाने में दी।पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश में जुट गई है।

277
14895 views

Comment