logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम से जीएसटी इंस्पेक्टर को 4 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता से जीएसटी का रजिस्ट्रेशन बहाल करने के बदले में की थी रिश्वत की मांग

शिवचरण/पटौदी गुरुग्राम। 19 फरवरी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आज गुरुग्राम जिला से जीएसटी इंस्पेक्टर रोहतास सैनी को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा यह रिश्वत जीएसटी रजिस्ट्रेशन बहाल करने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि सीजीएसटी कार्यालय में कार्यरत जीएसटी इंस्पेक्टर रोहतास सैनी द्वारा ₹10000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच पड़ताल की गई और आरोपी रोहतास सैनी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

181
1404 views

Comment