logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चुनावी शंखनाद के साथ बोले नीतीश-'कोरोना से बचकर रहना है'

पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल रैली के जरिए प्रदेश जदयू कार्यालय से बिहार के कोने-कोने में फैले अपनी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य सरकार की तरफ से कोरोना वायरस संक्रमण के बीच उठाए गए कदमों की चर्चा की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार की तरफ उंगली उठाने वाले लोगों को अब जवाब मिल चुका है। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा कोरोना के टेस्टिंग बिहार के अंदर हो रही है और रिकवरी रेट के मामले में हम देश के अंदर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि अब चुनाव सामने हैं, लेकिन लोगों को कोरोना वायरस से बचने की जरूरत है। नीतीश कुमार ने कहा कि कल क्या होगा उन्हें नहीं पता, लेकिन कोरोना से लगातार सावधानी जरूरी है।

वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में क्या-क्या होगा यह पता नहीं है, लेकिन आप लोग कोरोना से सुरक्षित रहें। मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।

इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ आपदा के बीच राज्य सरकार की तरफ से पहुंचाए गए राहत को लेकर भी विस्तार से अपनी बात रखी। नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ आपदा के बीच एयर ड्रॉपिंग के जरिए पहुंचाई गई मदद की चर्चा की। कहा कि पहले से ही इस बात का ऐलान कर रखा है कि आपदा पीड़ितों का बिहार के खजाने पर पहला हक है और इसीलिए पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाई गई।

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में केंद्र सरकार के सहयोग की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कई बार उन्होंने अपने संबोधन में जिक्र किया।

नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना का हाल के दौरान केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज देने की जो योजना शुरू की उसे बिहार सरकार ने सही तरीके से लागू किया। राज्य के अंदर हर गरीब को अनाज मुहैया कराया गया है। कोरोना काल में प्रवासियों को लाने के लिए ट्रेनों का इंतजाम और फिर बिहार लौट आए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने हर संभव मदद लोगों को पहुंचाई है और हम काम करने में विश्वास करते हैं।



259
24163 views

Comment