logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुरई अस्पताल के बाहर 3 दिन पहले मिले अज्ञात बीमार की इलाज के दौरान मौत

खुरई। सिविल अस्पताल खुरई के बाहर तीन दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति बीमार पड़ा अस्पताल स्टाफ ने देखा तो उसे भर्ती कर इलाज प्रारंभ कर दिया। वह बोल भी नहीं पा रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने शहरी थाना पुलिस को मेमो भेजकर इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने जानकारी जुटाने के लिये उसका फेटो वायरल कर दिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी और न ही कोई परिचित आया है। जानकारी देते हुये जांच अधिकारी सउनि संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष लग रही है। अभी तक कोई परिचित सामने नहीं आया है। जिससे शव को अस्पताल की मर्चयूरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के दोनों हाथ पैरों में सफेद दाग के निशान हैं। दहिने हाथ में चूड़ा और ब्रेसलेट पहने हुये है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्चयूरी में रखवाकर परिजनों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

111
3975 views

Comment