logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद थाना क्षेत्र मटसेना के ग्राम रूपवास में कुछ लोगों ने एक युवक पर तेज धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ लोगों ने सुभाष पुत्र पुजारी लाल को को जान से मारने की कोशिश की। सुभाष के परिजनों ने बताया कि गांव के ही रविंद्र कुमार, दिनेश, नीरज, राकेश, हरवान आदि ने तेज धार-दार चाकू कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से जान से मारने की कोशिश की। यह मामला 7 सितंबर रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच का है। उस वक्त सुभाष अपने खेतों पर था।

सुभाष की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर रह रहे किसानों ने आकर सुभाष को बचाया। किसानों को आते देख हमलावर भाग निकले और उसके बाद उसे जिला फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया।



307
17774 views

Comment