logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाशिवरात्रि को लेकर नगर तैयारियां शुरू, समिति के सदस्यों ने बांटे नगरवासियों को निमंत्रण कार्ड

खुरई। महाशिवरात्रि को लेकर नगर तैयारियां शुरू हो गई है, शिवशक्ति शाही समिती नगरवासियो के साथ धूमधाम से शिव बारात निकालेगी। इसी को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई है घराती बारातियों को निमंत्रण दे रहे हैं। आयोजन को लेकर समिती की ओर से घर घर, बाजार आदि में निमत्रण बंटना शुरु हो गए है। इस दौरान शिव शाही समिति के सदस्यों ने शिव भक्तो के साथ महाशिवरात्रि पर निकलने वाली भगवान शिव की महा बारात का निमंत्रण कार्ड देने नगर में निकले। शिव शाही शादी समिती के सदस्यों ने बताया कि इस बार 8 मार्च को है, जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। समिती द्वारा बैठको पर बैठके की जा रही है। इस वर्ष भी भगवान शिव की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी। इस महापर्व की तैयारी करीब दो माह से चल रही है। यह बारात प्रदेश में अलग ही निकलती हैं जिसमें दूर दूर से हजारों लोग आते है और बारात में शामिल होते हैं, यह खुरई का एक बहुत बड़ा त्यौहार है।

114
10584 views

Comment