logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी में एक्सपायर डेट की हजारों रूपये की कोल्ड ड्रिंक बरामद

मोदीनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने फफराना रोड स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर छापा मारकर गोदाम में रखी एक्सपायर हो चुकी हजारों रुपए कीमत की कोल्ड ड्रिंग बरामद की है। विभागीय अधिकारियों ने व्यापारी को तीन दिन का नोटिस जारी कर उक्त के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह के नेतृत्व में फफराना रोड स्थित सूरत सिटी में संचालित व्यापारिक प्रतिष्ठान मैसर्स सुरेश इंटरप्राइजेज पर छापामार कार्रवाई की गयी। उक्त व्यापारी के गोदाम में रखी ब्रांडेड कंपनी की हजारों रुपए कीमत की एक्सपाॅयर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक बरामद की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि जांच में बरामद कोल्ड ड्रिंक पर अंकित एक्सपाॅयरी डेट समाप्त हो चुकी है। व्यापारी की ओर से इस सबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नही किये जाने पर उन्होने संस्थान को नोटिस जारी कर तीन दिन में जबाव मांगा हैं। एक्सपायर माल की कीमत लगभग 70 हजार रुपए आंकी गई है और बरामद माल को सीज कर दिया गया है।

134
18422 views

Comment