logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑल इंडिया इवेंट आर्टिस्ट एसोसिएशन ने कलक्टर को दिया ज्ञापन

जयपुर। ऑल इंडिया इवेंट आर्टिस्ट एसोसिएशन एवं जयपुर कलाकार जाग्रति संघ के शादी-विवाह के जुड़े हुए सभी व्यापारियों ने कलक्टर को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

उन्होंने कहा कि शादी-विवाह से संबंधित कार्यों से जुड़े व्यापारियों की हालत बहुत बिगड़ गई है। इसीलिए लोगों ने अपनी रोजी-रोटी के की परेशानी आने के कारण ज्ञापन देने वालों में इवेंट, कलाकार, साउंड, डीजे, फोटोग्राफर, टेंट हाउस, वीडियोग्राफर, लाइट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन, हलवाई, कैटरिंग, वेटर बाउंसर, लेबर, पान वाले ट्रांसपोर्ट के लोग शामिल थे।

उन्होंने कहा कि शादी-विवाह से जुड़े हुए व्यापारी संपूर्ण भारत के वेडिंग व्यापारियों से व्यवसाय चलता है व सरकार को टैक्स भी देते हैं इसलिए कम से कम 400 सदस्यों एवं अलग से स्टार्ट मैनेजमेंट टीम की अनुमति दी जाए। सरकार की गाइडलाइन में काम करेंगे। हम सबके भी परिवार हैं अब परिवार चलाना मुश्किल सा हो गया है। सभी व्यापारियों ने अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बैंकों से फाइनेंस भी कराया है जिसकी किस्त भी अब भरना बहुत मुश्किल से हो गया है।

इसीलिए आज ऑल इंडिया इवेंट्स आर्टिस्ट एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष अनिल सोनी द्वारा जयपुर जिलाधिकारी को पत्रों के द्वारा अपना दर्द बताया। इस मौके पर राज्य के संगठन मंत्री संजय अरोड़ा, सन्तोष पाल, जिला महिला प्रभारी सभी ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। कलाकार जाग्रति संघ के सभी पदाधिकारी एवं निम्न महबूब भाई डांस ग्रुप से हरीश अग्रवाल साउंड एसोसिएशन से काफी संख्या में कलाकार लोग सम्मिलित थे।  इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नत्थू सिंह ने दिया।



259
40414 views

Comment