logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला

रांची (झारखंड)। राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जमशेदपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद को रांची का दंडाधिकारी नियुक्‍त किया गया है। प्रसाद को रांची जिला के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई हैं। गिरिडीह के कार्यपालक दंडाधिकारी अशोक कुमार सिन्‍हा को राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड में नियुक्‍त किया गया है।

हजारीबाग के केरेडारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्‍तव की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपा गया है।

पलामू के पांकी के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक भूमि सुधार विभाग में सौंपा गया है। चाईबासा सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव को ग्रामीण विकास विभाग में तैनात किया गया है।

रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी डांगुर कोडाह को ग्रामीण विकास विभाग में नियुक्‍त किया गया है। बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी मोतीलाल हेम्‍ब्रोम की सेवा मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग से वापस लेते हुए राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपा गया है। सरायकेला-खरसावां के राजनगर गोविंदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश पूर्णेन्‍दु की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपा गया है।



300
22377 views

Comment