logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोहैला कपूर ने उत्तराखंड से समाजसेवी बड़थ्वाल की सेहत का हाल जाना, कहा अब वह स्वस्थ

फिल्म अभिनेत्री सोहैला कपूर ने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंड से समाजसेवी अंकित बड़थ्वाल की सेहत का हाल...

फिल्म अभिनेत्री सोहैला कपूर ने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल मुंबई पहुंचकर उत्तराखंड से समाजसेवी अंकित बड़थ्वाल की सेहत का हाल जाना।

सोहैला कपूर करीब 7.50 पर उत्तराखंड से समाजसेवी अंकित बड़थ्वाल की सेहत का हाल जानने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हास्पिटल पहुंची। अस्पताल में समाजसेवी बड़थ्वाल के निजी सहायक यश शर्मा से बातचीत की। सोहैला कपूर ने कहा कि समाजसेवी अंकित बड़थ्वाल जी की सेहत अचानक खराब हो गई। मैं कुछ दिन पहले उनसे मिला थी तब वह बिल्कुल स्वस्थ थे। पहले मैं बीस तारीख को आने वाली थी पर नहीं आ सकी। अभिनेत्री सोहैला कपूर अस्पताल में करीब 40 मिनट तक रुकी। इसके अलावा डॉक्टरों से भी जानकारी ली। सोहैला कपूर ने बताया कि डॉक्टरों ने समाजसेवी बड़थ्वाल जी की सेहत बेहतर बताई है। उन्होंने कहा कि मुंबई मेरा घर है। इस दौरान उनके साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार, फिल्म निर्देशक बोनी कपूर, भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी आदि भी मौजूद रहे।

187
16201 views

Comment