logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Weather Report : ऑरेंज अलर्ट के बीच उत्तराखंड और हिमाचल की चोटियों पर भारी बर्फबारी, मैदानों में बारिश

ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को उत्तराखंड व हिमाचल के ऊंचे इलाकों में सुबह से बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इससे दोनों प्रदेशों में ठंड ने फिर दस्तक दे दी है। हिमाचल में चार नेशनल हाईवे समेत 241 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बंद हो गए हैं। राेहतांग, लाहाैल-स्पीति, अटल टनल के आसपास, चंबा के पांगी-भरमौर, किन्नौर में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, शिमला, सोलन, चंबा समेत कई इलाकों में बारिश होती रही। उधर, गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और औली में शुक्रवार दोपहर बाद फिर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड लौट आई।

गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और औली में शुक्रवार दोपहर से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया, दोपहर से हर्षिल घाटी के सभी गांवों में बर्फबारी जारी है। हर्षिल घाटी में करीब 6 इंच बर्फ जम गई है। वहीं, गंगोत्री धाम में करीब एक फुट बर्फ जम गई है।

153
16554 views

Comment