logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकल्याणक महा महोत्सव कार्यक्रम में भगवान के जन्म कल्याणक की निकाली गई शोभा यात्रा

चंदला: आज पंचकल्याणक महा महोत्सव कार्यक्रम में भगवान के जन्म कल्याणक की शोभा यात्रा 12:30 बजे से बड़ी फील्ड कार्यक्रम स्थल से मुख्यमार्ग में निकाली गई, जिसमे बैंड बाजे के साथ -साथ हाथी घोड़े बग्घी में सवार होकर सौधर्म इंद्र सहीत अन्य इंद्र निकले और सभी धर्मस्नेही बंधु, जैन समाज की बालिका मंडल,महिला मंडल, भक्ति करते हुए नृत्य करते विराग युवा मंच के भईया लोग और छोटे -बड़े सभी बुजुर्ग के साथ सभी भक्त गण शामिल हुए। शोभा यात्रा बड़ी फील्ड कार्यक्रम स्थल से होते हुए, रेस्ट हाउस चौराहा फिर वहां से पुनः कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जिसके पश्चात श्री जी का अभिषेक आदि का कार्यक्रम हुआ और महाआरती की बोलिया लगाई गई तथा शाम को महाआरती का कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम किए जायेंगे।

जीतेंद्र कुमार जैन
All India Media Association
जन- जन की आवाज के साथ।

130
2878 views

Comment