logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सनातन धर्म के उत्थान में लगा युवक सद्दाम हुसैन बना "मुखिया कुमार भगत "

इस्लामिक परिवार में पला - बढ़ा युवक सद्दाम हुसैन ने अपने अध्ययन में पाया कि वर्षों पूर्व हमारे परिवार के पूर्वजों को लोभ व भ्रम में रखकर इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया है |
अपनी शैक्षणिक अध्ययन के साथ-साथ सनातन ग्रंथों के अध्ययन में रुचि रखने वाले युवक सद्दाम विगत पाँच वर्षो से निजी शिक्षण संस्थान के संचालन कर नई पीढ़ी में सनातन धर्म के संस्कारों को भरने की भरपूर कोशिश जारी रखी है |
बिहार के बक्सर जिला के अटाँव पंचायत में युवक सद्दाम हुसैन ने गतवर्ष अपने प्रयास से श्रीरामलीला समिति गठित कर स्वयं के पटकथा लेखन व निर्देशन सहित "वीर हनुमान" की भूमिका स्वयं निभाते हुए दस दिवसीय "श्रीराम लीला कार्यक्रम" का सफल एवं प्रभावशाली प्रस्तुति की !
पुनश्चः गत् दिसम्बर 2023 में सार्वजनिक घोषणा करते हुए अपनी धर्म वापसी करके "मुखिया कुमार भगत" के रुप में जनवरी 2024 में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण अपने पंचायत के घर-घर में पहुँचाने का कार्य करते हुए 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा दिवस के दिन "हर गाँव अयोध्या" की परिकल्पना को साकार करते हुए रामायण के पात्रों की झाँकी सहित शोभा यात्रा निकल कर घर्म जागरण का सफल आयोजन किया !
आगामी महाशिवरात्रि से प्रारंभ कर दस दिवसीय स्वरचित नाटक श्रृंखला "ओम नम: शिवाय:" का आयोजन करने की योजना अपने सहयोगियों सहित बनाया है, जिसमें स्थानीय जन-सामान्य का भरपूर सहयोग मिल रहा है !
इस युवक ने इस्लामिक त्रुटियों के परिष्कार करने हेतु अपने परिजनों को भी सदैव प्रेरित करने का कार्य करते हुए सनातन धर्म की उत्थान करने हेतु अपने आप को समर्पित करने की बीड़ा उठाया है !

197
2 comment
8621 views

Comment
  • Samata Kumar

    भारत माँ का मान बढ़ाने सबकुछ न्यौछावर है ! घर्म सनातन संवर्धन में हम भी राह के राहबर हैं !

  • Samata Kumar

    भारत माँ का मान बढ़ाने सबकुछ न्यौछावर है ! घर्म सनातन संवर्धन में हम भी राह के राहबर हैं !