logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति नें,राष्ट्रीय स्तर पर दोसर वैश्य समाज का गौरव बढ़ाने वाले "इंडियन आइडल विजेता" "वैभव गुप्ता" का किया अभिनंदन राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारियों नें उनके घर जाकर दी बधाई अमर देहदानी स्व.देवेंद्र प्रसाद गुप्ता" को दिया जायेगा "दोसर वैश्य दधीचि" सम्मान

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति नें,राष्ट्रीय स्तर पर दोसर वैश्य समाज का गौरव बढ़ाने वाले "इंडियन आइडल विजेता" "वैभव गुप्ता" का किया अभिनंदन
राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारियों नें उनके घर जाकर दी बधाई
अमर देहदानी स्व.देवेंद्र प्रसाद गुप्ता" को दिया जायेगा "दोसर वैश्य दधीचि" सम्मान
======================
राष्ट्रीय स्तर पर दोसर वैश्य समाज का गौरव बढ़ाने वाले "इंडियन आइडल" वैभव गुप्ता के आवास, कानपुर में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के साथ राष्ट्रीय सलाहकार श्याम मूर्ति गुप्ता, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता बब्लू, प्रदेश प्रभारी संगम लाल गुप्ता,कानपुर जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, महिलाध्यक्ष श्रीमती विजया गुप्ता, डी. के. गुप्ता एडवोकेट, अजय गुप्ता एडवोकेट तथा प्रदीप गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारियों नें बुके देकर, माला तथा अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिठाई खिला कर बधाई दी और साथ ही उनके माता -पिता, ताऊ तथा अन्य परिवार जनों को भी बधाई दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी नें इंडियन आइडल वैभव गुप्ता तथा उनके परिजनों को 31 मार्च 2024 को लखनऊ में होने वाले सम्मान समारोह में आमंत्रित किया तथा राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करने की घोषणा की।
वैभव गुप्ता नें कार्यक्रम में आने की स्वीकृति देते हुए कहा कि दोसर वैश्य समाज मेरा परिवार है और मैं अवश्य परिवार सहित आऊंगा ।
कानपुर में ही आज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता जी के अमर देहदानी पिता स्व. देवेंद्र प्रकाश गुप्ता की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी, राष्ट्रीय सलाहकार श्री श्याम मूर्ति गुप्ता,प्रदेश प्रभारी संगम लाल गुप्ता,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता,प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता,कानपुर जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता,प्रदेश महामंत्री रमेश गुप्ता, कानपुर नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवाध्यक्ष राहुल गुप्ता, अजय गुप्ता एडवोकेट , श्रीमती विजया गुप्ता, डी के गुप्ता एडवोकेट , सतीश गुप्ता , नरेन्द्र गुप्ता, जय कुमार गुप्ता तथा अन्य अनेक पदाधिकारियों एवं समाज बन्धुओं सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता नें पहुंच कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए उनको "दोसर वैश्य दधीचि" सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की।
🌹🌹🌹🌹🌹
🌷🌷🌷🌷🌷
भवदीय
श्याम मूर्ति गुप्ता
प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री
संगम लाल गुप्ता
प्रदेश प्रभारी
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति
लखनऊ
उत्तर प्रदेश

112
5177 views

Comment