logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अब पाउडर का नहीं बच्चों को मिलेगा गाय का दूध, मिड डे मील में बड़ा बदलाव

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चों की दी जाने वाली मिड डे मील में राज्य सराकर बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं. शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पाउडर वाले दूध की जगह गाय का दूध परोसने का आदेश जारी किया है. साथ ही स्कूलों में स्वच्छता को लेकर भी शिक्षा विभाग ने विशेष निर्देश जारी किया है. इसके तहत शौचालयों में नियमित साफ़-सफ़ाई रखने के भी निर्देश जारी किए हैं. अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा अशोक कुमार आसीजा ने आदेश जारी किया.मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी. इसमें कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं के लिए 15 ग्राम पाउडर दूध से 150 मिलीलीटर दूध और क्लास 6 से क्लास 8 के बच्चों के लिए 20 ग्राम पाउडर दूध से 200 मिलीलीटर दूध उपलब्ध होता था.

118
4116 views

Comment