logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भव्‍य गजरथ फेरी के साथ पंचकल्‍याणक महोत्‍सव का समापन, जिनालय में विराजित की गईं भगवान की मूर्तियां

चंदला: गणाचार्य जी के सान्‍निध्‍य में भव्‍य गजरथ फेरी के साथ पंचकल्‍याणक महोत्‍सव का समापन, हुए धार्मिक अनुष्‍ठान। बड़ी संख्‍या में उमड़े श्रद्धालु। चंदला शहर के बड़ी फील्ड स्थित प्रांगण में पंचकल्याण्क महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। आखिरी दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। गजरथ फेरी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पंडाल के आसपास शोभा यात्रा व गजरथ फेरी आकर्षक का केंद्र रही। गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज ससंध एवम उपाध्याय श्री 108 विनिश्चल सागर जी महाराज के सानिध्य में केसरिया ध्वज पताकाओं के तले भव्य गजरथ यात्रा निकली। भगवान जिनेन्द्र के रथ श्रद्धा व भक्ति के केंद्र थे। यहां विधि-विधान से क्रियाएं की गईं। विश्व शांति की कामना को लेकर महायज्ञ हुआ। इसके बाद निकली शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। भक्तों द्वारा बैंड - बाजों के साथ नृत्य किया गया , विराग बालिका मंडल,महिला मंडल के साथ साथ विराग युवा मंच के भाइयों द्वारा भक्ति नृत्य किया गया। इस दौरान पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष विनय जैन,महामंत्री दिलीप जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन और विराग युवा मंच के सभी साथी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

जीतेंद्र कुमार जैन
All India Media Association
जन - जन की आवाज के साथ ।

176
36460 views

Comment