logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विवेकानंद इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया महिला दिवस

खाजूवाला (राजेश सुडिया): 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में खाजूवाला के विवेकानंद इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यकर्म का आयोजन कर उत्साहपूर्वक महीला दिवस मनाया गया, इस मौके पर आज कार्यक्रम में भारी संख्या में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावक महिलाएं एवम् अन्य लोगों सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

आज इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक गुरप्रीत सिंह व व्यवस्थापक प्रदीप कुमार भांभू सहित विद्यालय स्टाफ ने कार्यकर्म में पहुंचने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, आज सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं ने सभी पधारे हुए गणमान्य अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुश्री सपना सोनी ने सरस्वती मां के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुश्री सपना सोनी खाजूवाला का विनोद कुमार नगर पालिका चेयरमैन अशोक फौजी बीएसएफ कमांडर अजयवीर सिंह बीएसएफ सीओ महेंद्र सिंह , 20 बीडी सरपंच चेतराम बाबू सहित ग्रामीण क्षेत्र से के लोग और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही समान प्रतीक भेंट किया इस मौके पर सभी ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर विचार व्यक्त किए, इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लिया। साथी इस दौरान कार्यक्रम में पधारे समस्त पत्रकारों का स्वागत सम्मान भी किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट आरपीडी न्यूज़ खाजूवाला

150
680 views

Comment