logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चौधरी विजेंद्र सिंह ने लोकदल के सभी पदों से दिया इस्तीफा

मेरठ। चौधरी विजेंद्र सिंह ने लोकदल पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। चौधरी विजेंद्र सिंह लोकदल पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर तैनात थे।

इन्होंने लोकदल पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान दिलाने के लिए आंदोलन चलाया। इसके बाद भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का काम किया। चौधरी विजेंद्र सिंह लगातार किसान मजदूर की आवाज को बुलंद करते चले आ रहे थे।

उन्होंने लोकसभा चुनाव की भी ताल ठोकी हुई थी। उन्होंने रविवार दोपहर बाद लोक दल पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा करके राजनीतिक जगत में भूचाल ला दिया। जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में चौधरी विजेंद्र सिंह ने बातचीत में बताया कि शीघ्र ही अपने समर्थकों के साथ बातचीत करके अगला कदम उठाएगे।

174
23729 views

Comment