logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने को निकाली रैली।

देहरादून- गोमाता-राष्ट्रमाता महाअभियान के तहत देश के गोभक्तों ने गाँव, नगर शहर की सड़कों पर रैली निकलते हुए गो माता को राष्ट्र माता का सम्मान देने की माँग की।
देहरादून में भी गोपालमणि महाराज के नेतृत्व में गोभक्तों ने रैली निकल के प्रदर्शन किया
उन्होंने आगामी चुनावों में भी गो माता को राष्ट्र माता बनाने की बात करने वाले को समर्थन देने का एलान किया।
रविवार को रिसपना पुल के पास होटल मीनाक्षी गार्डन में गोमाता-राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा अभियान के तहत भारी संख्या में गोभक्त एकत्रित हुए।
रिसपना पुल से महिंद्रा शोरूम से वापस रिसपना उल तक रैली का आयोजन किया गया।
गोपनामणि महाराज ने कहा के लोकसभा चुनाव नज़दीक है और देश के अंदर एक अनुकूल वातावरण भी है
अयोध्या में राममंदिर की स्थापना भी हो चुकी है हिंदू धर्म की मूल गोमाता है
धर्मात्मा वही है जो आज गोमाता के लिए खड़ा है
उन्होंने सनातन धर्मी हिंदू समाज को साथ मिलके इस मुद्दे के लिए खड़ा हो जाने का आह्वान किया
उनके अनुसार इस मौक़े पर देहरादून के अलावा चम्बा, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, रामनगर एवं जौनपुर में भी विभिन्न जगहों पर लोग एकत्रित होकर इस आंदोलन में शामिल हुये।
इस मौक़े पर आचार्य राकेश सेमवाल उत्तराखण्ड विद्वत् सभा के अध्यक्ष आचार्य वीजेंद्र ममगाईं, सूरत राम डंगवाल आदि उपस्थित रहे

159
14873 views

Comment