logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेरिका की बर्बादी से हमें सबक लेना चाहिए

आज पूरा विश्व कोरोनावायरस महामारी की चपेट में है। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि अमेरिका की बर्बादी से हम सबक लें और सावधानी का हथियार चलाकर अपने को और अपने देश को बचाएं। 
अमेरिका जैसा शक्तिशाली और अत्याधुनिक देश आज कोरोना के कारण तबाही के कगार पर खड़ा है। शुक्रवार को यानि आज वहां पर कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या का आंकड़ा अस्सी हजार को पार कर गया है।  येअप्रत्याशित वृद्धि पिछले एक सप्ताह भर में ही हुई है। इतना ही नहीं, वहां पर 850 लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। ताज्जुब की बात ये है कि 20-25 दिन बाद ये आंकड़ा सामने आया है।
ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका ने कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण को गंभीरता से नही लिया और कोताही बरती। आज उसने कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में चीन, इटली और स्पेन को भी पीछे छोड़ दिया है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या पांच लाख होने जा रही है और मरने वालों की संख्या 22000 से अधिक हो चुकी है, यानि स्थिति नाजुक है।  भारत में 724 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं और मरने वालों कीसंख्या 18 हो चुकी है जो अभी आगे बढ़ने की आशंका जताई जा रही है इसलिए अपने देश में अभी खतरा टला नहीं है।  यहाँ पर कोरोनासंक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ने की पूरी आशंका बनी हुई है। दिल्ली में एक डॉक्टर ने आठ सौ मरीजों का चेकअप किया। वह खुद कोरोना संक्रमित पाया गया और उसका पूरा परिवार भी.. यानि उसके संपर्क में आने वाले आठ सौ मरीजों पर भी खतरा मंडरा रहा है।  उसने एक ऐसी महिला का इलाज किया था, जो सऊदी अरब से लौटी थी। आज बागपत में भी एक और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। एक आगरा में और तीन नोयडा में कोरोना संक्रमित मरीज और पाए गए हैं । दो दिन पूर्व कैराना में छुपकर रह रहा सऊदी अरब की यात्रा से लौटा एक व्यक्ति पकड़ा गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वो कोरोना संक्रमित पाया गया। उक्त व्यक्ति ने न जाने कितने लोगों को संक्रमित किया होगा, ये धीरे धीरे पता चलेगा...

कहने का तात्पर्य यह है कि मित्रों, कोरोना संक्रमित मरीजों को खुद भी पता नहीं चलता कि वो इस भयंकर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं और इस बीच वे लगातार न जाने कितने लोगों को कोरोना बाँटते फिरते हैं। इसलिए घर की लक्ष्मण रेखा को कदापि पार न करें। भारत जैसे गरीब देश में कोरोना की चेन तोड़ना बेहद जरूरी है, अन्यथा स्थिति बेकाबू हो जाएगी हाहाकार मच जायेगा।

कोरिया में एक महिला के संपर्क में आने से वहां पर पांच हजार मरीज पैदा हो गए। इससे अंदाजा लगाइए कि एक कोरोना संक्रमित मरीज किस हद तक खतरनाक हो सकता है।  

नोट:-  कृपया घर पर रहकर ही समाज का जितना भला कर सकते हैं कीजिये। मोदी सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर ली है कि किसी को भी भूखा नही रहने दिया जायेगा। इसलिए बाहर निकलकर गरीबों को खाना आदि वितरित करने से बचें। यद्यपि इन हालातों में जनसेवा बड़ा ही पुण्य का कार्य है, किन्तु आप कितना भी सुरक्षित होकर बाहर निकलें, मगर भीड़ जरूर लगेगी और उनमें से कौन सा व्यक्ति संक्रमित है और वह वहां पर कितनों को संक्रमित कर दे इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन आप सब के साथ कंधे से कंधा मिलकर आपके सुख दुःख में सहभागिता निभाती आई है और इन हालातों में भी वो पीछे नहीं रह सकती। अतः किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर आल इंडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा (मोबाइल नं. ं9897606884), राष्ट्रीय महासचिव हेमन्त शर्मा (मोबाइल नं. 8791681996), राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश अवस्थी (मोबाइल नं. 9411919068) अथवा किसी भी बड़े पदाधिकारी से तुरंत संपर्क किया जा सकता है। हम हरसंभव मदद करने का पूरा प्रयास करेंगे।
                                                                   आपका 
                                                                   हेमंत शर्मा
                                                              राष्ट्रीय महासचिव
                                                              आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

356
15084 views

Comment