logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गिरिडीह कॉलेज में हुआ "इन्हांकिंग द वेल्यू ऑफ गर्ल चाइल्ड" विषयक संगोष्ठी

गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज सभागार में "इन्हांकिंग द वेल्यू ऑफ गर्ल चाइल्ड" (बेटियों का मान बढ़ाना) विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एचआरडी, झारखण्ड के समन्वयक ब्रजबीन कुमार बतौर मुख्य वक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने एवं संचालन प्रो सतीश कुमार ने की।

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य लैंगिक असमानता को खत्म करना है। बालिका संरक्षण एवं संवर्द्धन से समाज का विकास होगा। वहीं मुख्य वक्ता ब्रजबीन कुमार ने बालिका का वर्तमान परिदृश्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। प्रो विनीता कुमारी ने कहा है कि नारी शक्ति ही देश शक्ति है। प्रोग्राम आफिसर एनएसएस इकाई एक डॉ बलभद्र सिंह ने प्राचीन काल से आधुनिक काल तक बालिका के स्वरूप पर प्रकाश डाला। वहीं प्रो सतीश कुमार यादव ने कहा कि महिला के सशक्तिकरण के पूर्व उसका प्रारंभिक रूप बालिका पर हमारा ध्यान केन्द्र होना चाहिए।

गौरतलब है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा निर्देशित उक्त कार्यक्रम के लिए गिरिडीह कॉलेज के प्रो राज कुमार वर्मा, प्रो श्वेता कुमारी, छात्र अमित कुमार यादव एवं छात्रा अंजलि कुमारी विगत माह में रॉची से प्रशिक्षण लेकर आई थीं। इन्होंने भी छात्राओं को बालिका के मान सम्मान हेतु कॉलेज में कई कार्यक्रम कराने की योजना बनाई।

धन्यवाद ज्ञापन प्रो राज कुमार वर्मा ने किया। संगोष्ठी में प्रो धनेश्वर रजक, रश्मि कुमारी, प्रो अरूणिमा सिंह, आईक्यूएसी कोर्डिनेटर डॉ एमएन सिंह, प्रो सुशीला चन्द्रा, प्रो धर्मेंद्र कुमार वर्मा, प्रो रजनी कुमारी एवं प्रो सरिता कुमारी समेत काफी सख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

171
3100 views

Comment