logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न शिक्षा के साथ संस्कृति से जुड़कर ही आज के बच्चे बेहतर भविष्य के निर्माता बन सकते है - विश्वराज सिंह






राजसमंद रेलमगरा शिक्षा सब समस्याओं की एक चाबी है इसमें भी जब बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाता हैं तो निश्चित ही समाज मुख्य धारा से जुड़ता है राष्ट्र निर्माण में बालिका शिक्षा की अहम भूमिका है, हमे सभी को मिलकर ग्रामीण अंचल की सभी बालिकाओं को शिक्षा एवम् हमारी संस्कृति से जोड़ना होगा तभी बेहतर भविष्य का निर्माण ये बच्चे कर पायेंगे गायत्री सेवा संस्थान द्वारा बालिका शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से इस दिशा में जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है, सामूहिक प्रयास से ही अशिक्षा के कलंक को समाज से मिटाया जा सकता है उक्त विचार ज़िले के रेलमगरा पंचायत मुख्यालय पर इंपैक्ट एवं गायत्री सेवा संस्थान के सयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मेवाड़ के युवराज एवम् स्थानीय विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने व्यक्त किए इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गायत्री सेवा संस्थान के निदेशक एवम् बाल अधिकार विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र पण्ड्या ने संस्थान द्वारा बाल अधिकारों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया की भारत राष्ट्र की लगभग आधी आबादी हमारे बच्चों अर्थात 18 वर्ष से कम आयु की है यदि राजस्थान की बात करे तो कुल आबादी का 43 प्रतिशत हमारे बच्चे है, परंतु यदि NCRB (राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो) के डाटा को देखे तो पायेंगे की इनमें से 54 प्रतिशत बच्चे किसी न किसी हिंसा का शिकार है यदि हमे विकसित भारत का सपना साकार करना है तो समाज के बच्चों को संरक्षित करना होगा इस अवसर पर कार्यक्रम की अति विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी महिमा कुमारी मेवाड़ ने सभी प्रतिभावान बालिकाओं को शुभकामनाएँ देते हुए पधारे समुदाय के लोगो से बिना भेदभाव बालिकाओं को आगे बढ़ने के पूरे अवसर देने की अपील की उन्होंने बताया कि एक लड़की के पढ़ने से आने वाली कई पीढ़िया इसका लाभ लेती है और शिक्षित समाज का निर्माण करती है कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि इम्पेक्ट गुरुग्राम से पधारे परियोजना प्रबंधक रामचंद्र चौधरी ने बालिका शिक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रेलमगरा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासो से अवगत करवाया कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में रेलमगरा पंचायत के उपखण्ड अधिकारी राजेश सुवालका तहसीलदार राधेश्याम पांडे, कार्यालय मुख्य पंचायत शिक्षा अधिकारी कैलाश जैन ने भी विचार प्रकट लिए कार्यक्रम का समन्वय एवम् आभार गायत्री सेवा संस्थान के ज़िला समन्वयक योगेश सुखवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर कब्बड्डी में रजत पदक विजेता रिया कुमावत हर्षिता कुमावत सहित 11 बबालिकाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन तरुण मालिवाल ने किया इस अवसर पर रेलमगरा सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट, मुकेश गाडरी, योगेश पिपला,ममता जाट,निकेश तिवारी, योगिता जाट,चुनी लाल समस्त संस्थान परिवार की महिला अनुदेशक उपस्थित रही

150
12440 views

Comment