logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपी की जांच 9 मार्च से हुई शुरू, अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

रांची: झारखंड बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद्, रांची की ओर से 5 दिन पहले एक नोटिफिकेशन जारी कर कॉपियों के मूल्यांकन से संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अधिसूचना के मुताबिक बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 9 मार्च 2024 से शुरू कर दीया गया है।

सूत्रों को माने तो झारखंड बोर्ड की और से कॉपियों का मूल्यांकन इस माह के अंत तक पूरा किया जा सकता है। कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद 10th, 12th बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

अगले माह में कर सकता है घोषित

अनुमान के मुताबिक झारखंड बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल 2024 के समाप्त होने से पहले-पहले घोषित कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल रांची की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक किया गया था। इसके बाद 6 मार्च को बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया।

120
10149 views

Comment