logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर गरीबों को फल वितरित किए

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह महिला मोर्चा कार्यक्रमों की जिला संयोजक/भाजपा महिला मोर्चा जनपद बदायूँ की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की जिले, नगर एवं मंडल की सभी बहनों ने गरीब बस्तियों में पहुँचकर लोगों को फल वितरण किया।

कार्यक्रम के तहत एकता नगर गरीब बस्ती, नेकपुर गरीब बस्ती, नरऊ खुर्द गरीब वस्ती, बाबा कालोनी गरीब बस्ती, काशीराम आवास गरीब बस्ती, खेडा बुजर्ग गरीब बस्ती, मीरा सराय गरीब बस्ती, कबूलपुरा गरीब बस्ती, मधुबन कालोनी, सुनीती पेट्रोलपम्प गरीब बस्ती, स्टेशन के पास गरीब बस्ती, डीएम रोड के पीछे गरीब बस्ती, महाराज नगर गरीब बस्ती, नई सराय धोबी वाली गली गरीब बस्ती, जवाहरपुरी में धोबिन वाली गली समेत 70 गरीब बस्तियों में फल वितरण किये।



273
14934 views

Comment