logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*निरीक्षण का सर्वश्रेष्ठ तरीका,घूंघट के आड़ में महिला IAS* निरीक्षण का सर्वश्रेष्ठ तरीका,घूंघट के आड़ में महिला IAS* निरीक्षण का सर्वश्रेष्ठ तरीका,घूंघट के आड़ में महिला IAS*

*निरीक्षण का सर्वश्रेष्ठ तरीका,घूंघट के आड़ में महिला IAS*

*घूंघट के आड़ में महिला IAS अधिकारी और फिरोजाबाद सदर की एसडीएम कृति राज अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं। घूंघट में मरीज बनकर पर्चा बनवाया। डॉक्टर के पास पहुंचीं। डॉक्टर का व्यवहार सही नहीं मिला। फिर उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टॉक में 50 फ़ीसदी दवाएं एक्सपायर पाई गई। निरीक्षण का सर्वश्रेष्ठ तरीका यही है कि सामने वाले को पता ही ना चले कि कोई निरीक्षण करने आया है और निरीक्षण करके चला भी गया है। राजस्थान सरकार का निरीक्षण पर काफी जोर है। सभी मंत्रियों और अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण के टारगेट तक दिए गए हैं। लेकिन वह इस निरीक्षण कार्यक्रम को रील बनाने के अवसर से ज्यादा कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। हमारे मंत्रियों और अधिकारियों को वास्तविक निरीक्षण करना है और व्यवस्था में खामियों को देखना है तो उनको भी ऐसे तरीके अपनाने चाहिए। हो सकता है कि इससे ज्यादा अच्छा वीडियो बने और आपको ज्यादा चर्चा भी मिले।*

122
6835 views

Comment