logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली में बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचला

दिल्ली में बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचला, महिला की मौत; सड़क पर हंगामे का VIDEO वायरल राजधानी दिल्ली में बुधवार की रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में अब तक एक महिला की मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह गाजीपुर थाना क्षेत्र में मयूर विहार फेस 3 स्थित बुध बाजार की घटना है।

महिला की मौत
हादसे के बाद सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस व जिले के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं एक महिला की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पकड़ा गया ड्राइवर
पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि बुधवार करीब 9:30 बजे, एक सिल्वर रंग की हुंडई गाड़ी ने कई लोगों को टक्कर मारी। इस में घायल हुए व्यक्ति जो अभी तक लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में आए हैं, उनकी कुल संख्या 7 हैं, इसमें पांच महिलाएं तथा दो पुरुष हैं। इसमें आरोपी अभियुक्त कार चालक भी घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सड़क पर बवाल का वीडियो वायरल
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने जमकर खूब हंगामा काटा और कार चालक को मौके पर ही पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोग कार पर चढ़कर कार के साथ तोड़फोड़ किए और आक्रोश के चलते लोगों ने कार के शीशे व दरवाजे इत्यादि पूरी तरह तोड़ दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक से पूछताछ के साथ ही घायलों के राहत बचाव में लगी है। इस हंगामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Mohd Saqib

143
4203 views

Comment