logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 2617 नए मरीज, 1176 हुए डिस्चार्ज, 19 की मौत

रायपुर। प्रदेश में कोरोना के आज 2617 नए मरीजों की पहचान की गई। वहीं 1176 मरीज डिस्चार्ज किये गए। जबकि 19 मरीजों की आज मौत हो गई।

आज जो नए मरीज मिले हैं, उन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना के आंकड़े बढ़कर 84234 हो गए हैं। जिनमें अब तक कुल 46081 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज + रिकवर्ड हुए तथा 37489 मरीज सक्रिय हैं। आज हुई 19 मरीजों की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 664 हो गया है।

आज जिन नए 2617 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें जिला रायपुर से 780, दुर्ग से 323, राजनांदगांव से 196, महासमुंद से 184, धमतरी व रायगढ़ से 116-116, सुकमा से 110, दंतेवाड़ा से 106, बालोद से 98, बिलासपुर से 97, सरगुजा से 72, मुंगेली से 60, जांजगीर-चांपा से 57, गरियाबंद से 53, कोरबा से 37, बस्तर से 36, नारायणपुर से 33, सूरजपुर से 31, बलरामपुर से 30, बलौदाबाजार से 25, बेमेतरा से 21, कोरिया से 17, कबीरधाम से 15, अन्य राज्य से 04 हैं।

270
14915 views

Comment