logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने आरटीओ दफ्तर के बाहर मारा छापा, दस गिरफ्तार

गोंडा। आरटीओ दफ्तर के बाहर दलालों के सक्रिय होने की शिकायतों एवं सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए बुधवार को डीएम व एसपी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी व सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली नगर भिजवाया।

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि, 'समाचार पत्रों एवं जनसामान्य की शिकायतों के माध्यम से यह सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थी कि आरटीओ कार्यालय में लाइसेन्स सम्बन्धी कार्यों को कराने के लिए दलाल सक्रिय हैं, जो भोले-भाले लोगों से अधिक पैसे वसूल कर दलाली करने का काम करते हैं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ को छापेमारी करने के आदेश दिए गये।' जिलाधिकारी व एसपी के निर्देश पर दोनों अधिकारियों द्वारा आरटीओ दफ्तर के बाहर छापेमारी की गयी और दस संदिग्ध दलालों को पकड़ा गया तथा तीन मोटर साइकिलें व एक कम्प्यूटर भी जब्त किया गया है।

सीओ सिटी ने बताया कि, 'पकड़े गए 10 लोगों में से 04 लोगों का धारा 151 के तहत चालान किया गया तथा 06 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं पकड़ी गयी मोटर साइकिल के स्वामियों के कागजात चेक करने के उपरान्त उनकी मोटर साइकिलें वापस कर दी गयीं।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी और दलाली करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।' छापेमारी के दौरान एआरटीओ प्रशासन संजीव सिंह भी मौजूद रहे।

286
15015 views

Comment