logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रमजान में पायलटों के लिए अलग नियम, PIA ने जारी किया आदेश; दी सख्त हिदायत

पाकिस्तान के राष्ट्रीय विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) ने रमजान माह के मद्देनजर नया आदेश जारी किया है। पीआईए ने ड्यूटी के दौरान चालकों और फ्लाइट अटेंडेंट्स के रोजा रखने पर रोक लगा दी है।
आदेश में चिकित्सा परामर्श का हवाला देते हुए कहा गया कि रोजा रखने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके साथ ही व्यक्ति को आलस्य और नींद आ सकती है। पीआईए के अधिकारी ने बताया कि कॉर्पोरेट सेफ्टी मैनेजमेंट और एयर क्रू मेडिकल सेंटर दोनों ने सिफारिश की है कि विमान चालकों और चालक दल के सदस्यों को रोजा नहीं रखना चाहिए।
सिफारिशों के आधार पर पीआइए ने चालकों और चालक दल के सदस्यों के लिए अनुपालन आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पीआईए प्रबंधन ने स्पष्ट किया यदि किसी चालक और चालक दल के सदस्य ने रोजा रखा तो उसे विमान में नहीं चढ़ने दिया जाएगा।

114
11833 views

Comment