logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चुनावी तारीख के ऐलान से पहले भाजपा के दिग्गज नेता का निधन

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और रामपुर बघेलान से पूर्व विधायक रहे भाजपा के कद्दावर नेता हर्ष नारायण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। लोकसभा चुनाव की तारीकों के ऐलान से चंद घंटे पहले शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सतना शहर के बिरला अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हर्ष सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल, कद्दावर नेता हर्ष नारायण सिंह के निधन के बाद प्रदेशभर के भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। शनिवार 16 मार्च यानी आज उनका पार्थिव शरीर रामपुर बघेलान स्थित निज निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। स्वर्गय श्री सिंह का अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज (इलाहाबाद) में किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री हर्ष नारायण सिंह रामपुर बघेलान से मौजूदा विधायक विक्रम सिंह के पिता हैं। जबकि भोपाल मध्य विधानसभा से विधायक रहे ध्रुव नारायण सिंह के बड़े भाई हैं।

126
2999 views

Comment