logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आदर्श आचरण संहिता का गंभीरता से पालन किया जाएं : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह

*संपत्ति विरूपण की कार्यवाही समय पर पूर्ण करें*

*निर्वाचन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराएं*

*निर्वाचन को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध बाउन्ड ओवर और धारा 122 की कार्रवाई की जाए : पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा*

*राजस्व और पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित*

उज्जैन- निर्वाचन की दृष्टिगत संपूर्ण जिले में आदर्श आचरण संहिता का गंभीरता से पालन कराएं। संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत 24 घंटे, 48 घंटे और 72 घंटे में की जाने वाली कार्रवाई समय पर पूर्ण कर निर्धारित प्रारूपों में रिपोर्ट प्रेषित की जाएं। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने सभी सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। शनिवार को मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट के प्रशिक्षण के संबंध में सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा , सीईओ जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत सिंह राठौर सहित सभी सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।
    कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए की संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत नगरीय क्षेत्रों में निकाय के अमले और ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद के अमले से समन्वय कर कार्रवाई की जाएं। योजनाओं के प्रचार प्रसार और राजनीतिक होर्डिंग्स, बैनर हटाने के कार्रवाई करें। विशेष ध्यान रखें कि अनाधिकृत प्रचार प्रसार पर ही रोक लगाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अधिकारी आदर्श आचरण संहिता के अनुरूप ही आचरण करें। जो फील्ड पर एमसीसी के क्रियान्वयन के साथ वास्तव में दिखाई भी देना चाहिए।
    कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता की अवधि में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहें। पुलिस और रेवेन्यू द्वारा भेजी जाने वाली जानकारी में एकरूपता सुनिश्चित की जाएं। निर्वाचन को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर बाउंड ओवर और 122 की कार्रवाई की भी जाए। कैंप लगाकर यह कार्यवाही यथाशीघ्र सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर वलनेरेबल मैपिंग कर निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी भेजें।वलनेरेबल मैपिंग और क्रिटिकल मैपिंग का काम पूरी गंभीरता के साथ किया जाएं। निर्वाचन को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी जानकारी अपडेट रखें। वेबकास्टिंग के लिए मतदान केंद्रों को चिन्हित कर सूची भेजें।
पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने निर्देशित किया कि सभी सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी एक सप्ताह के अंदर बाउंड ओवर और धारा 122 की कार्रवाई पूर्ण कराएं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपत्ति विरूपण की कार्रवाई की जाए। 24 घंटे में शासकीय कार्यालय में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र कवचे द्वारा आदर्श आचरण संहिता के संबंध में सभी सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई।

143
18410 views

Comment