logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रदेश में हुये सियासी घटनाक्रम से साफ चुनावों से पहले ही हार मान चूकी है भाजपा : नरेंद्रराज

सिवानी मंडी। आशीष गैंडावास
कांग्रेस पार्टी के युवा नेता नरेंद्र राज गागड़वास ने खंड के गांव रूपाणा में पार्टी के आदेशानुसार घर-घर कांग्रेस हर-घर कांग्रेस कार्यक्रम चलाया। और गांव के बुजुर्गों,नौजवानों और महिलाओं से मिलकर पार्टी को मजबूती देने के लिये पार्टी की नितियों का प्रचार किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुये गागड़वास ने कहा की वर्तमान सरकार में देश का हर नौजवान,बुजुर्ग और महिलाएं परेशान है। और आये दिन देश व प्रदेश म़े भ्रष्टाचार तेजी से बढ रहा है। वहीं उन्होंने कहा की दो दिन पहले प्रदेश में जो सियासी घटनाक्रम हुआ है। इससे साफ हो चूका है की वर्तमान सरकार ने चुनावों से पहले ही अपनी हार मान ली है। और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता वर्तमान सरकार को नकारते हुये कांग्रेस पार्टी और पार्टी के सहयोगी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजय बनायेगे। इस दौरान पिछड़ वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष साधुराम रूपाणा,पूर्व चैयरमैन मुन्शीराम चावला,करणसिंह खरसु,ईश्वर नोखवाल,रामभक्त ओला,जगमाल सिंह,सुनील कालोद,अमित,भूपसिंह,रामनिवास,प्रकाश,नोरंग,विनोद शर्मा,उमेदसिंह,सुरेश नागर और रोशन भाटीवाल सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थें।

143
10323 views

Comment