logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खगड़िया बिहार में सड़क दुर्घटना में सात मौत कौन है जिम्मेदार । एक घर का बुझा चिराग कहाँ है सरकार ।।

Dr.P.kumar
18/03/2024

बिहार खगड़िया
बिहार के खगड़िया में भीषण सड़क दुर्घटना, सात लोगों की मौत, कई घायल हो गया है।
बिहार में सड़क हादसे के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. तेज रफ्तार हर दिन किसी न किसी की जान ले रही है. सोमवार की सुबह खगड़िया में हुए एक भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी

सभी प्रकार के असाध्य बिमारियों से निजात पाने के लिये 100 % आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र

https://mllayurchikitsapk.com/
🏥🏥🏥🏥🏥🏥🏥🏥

https://www.eka.care/doctor/dr-prabhash-kumar-ayurveda-specialist-harinmar?cid=65d60e6f0b2b85001d681ba5&utm_source=%2Fclinic%2F%5Bclinicslug%5D&utm_medium=eka-web&utm_campaign=web-navigation
🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿




ट्रेक्टर से हुई एसयूवी की सीधी टक्कर
जानकारी के अनुसार परबत्ता के बिठला गांव से बारात चौथम के मोहनपुर धमारा से शादी कर लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई है. बताया जाता है कि सीमेंट से लदे ट्रेक्टर से हुई एसयूवी की सीधी टक्कर हो गयी. एक्सयूवी गाड़ी पर सवार 7 बारात की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना सोमवार सुबह 6:30 बजे की बताई जा रही है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि अभी पहली प्राथमिकता हादसे में घायल चार लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

यहाँ यह भी देखें

https://myprofiletree.in/मिलन-लाईफ-लाईन-आयुर्वेदिक-चिकित्सा-केंद्र
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️



अब तक मृतकों की पहचान नहीं
अब तक कि जानकारी के मुताबिक मड़ैया थाना क्षेत्र के बिठला गांव निवासी इंद्रदेव ठाकुर के मंझले पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने के लिए सभी लोग चौथम ठुठ्ठी मोहनपुर के धमहरा गये थे. वहां से सुबह लौटते वक्त एन एच 31 पसराहा विधारतन पेट्रोल पंप के समीप बारातियों से भरी वाहन सीमेंट लदे ट्रेक्टर से टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन पर दो बच्चों समेत कुल ग्यारह लोग सवार थे, जिसमें चार लोगों का उपचार चल रहा है. घटनास्थल पर चीख पुकार मची है. सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पायी है. वैसे सभी इंद्रदेव ठाकुर के नजदीक के संबंधी बताए जा रहे हैं. इधर बिठला गांव में भी मातमी सन्नाटा है. गांव के सभी लोग घटनास्थल पर लगातार पहुंच रहे हैं. टक्कर इतना जोरदार था कि बारातियों से लदी कार सड़क से काफी दूर गहरे गड्ढे में चली गई है, जबकि ट्रैक्टर भी सड़क किनारे पलट गया है. घटनास्थल पर फिलहाल जाम की स्थिति बन गई है मौके पर मौजूद पुलिस नियंत्रित करने में जुट गई है.

172
7359 views

Comment