logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतामढी में रिश्वत लेते पीएनबी के शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

सीतामढी में रिश्वत लेते पीएनबी के शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
सीतामढी नगर के कारगिल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शाखा प्रबंधक की पहचान डुमरा निवासी शिशिर कुमार के रूप में की गयी है। टीम उसे अपने साथ पटना ले गयी। जहां उससे पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। सूत्रों की माने तो टीम मैनेजर को लेकर पहलेे उसके घर ले गयी और जांच की।

ब्यूरो में एक ग्राहक ने शिकायत की थी सीसी एकाउंट को लेकर शाखा प्रबंधक की ओर से 60 हजार रुपये रिश्वत मांगी गयी है। इसके बाद टीम ने पटना से पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसी दौरान जब ग्राहक उसे रिश्वत की कुछ राशि दे रहा था तो उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। एलडीएम अनिल कुमार ने बताया कि पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक को एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। लेकिन रिश्वत कितनी मांगी गयी थी इसकी सही जानकारी नहीं है। ब्यूरो की टीम उसे गिरफ्तार अपने साथ पटना ले गयी है। हालांकि, इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय स्तर पर पुलिस को भी नहीं थी।

124
1113 views

Comment