logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जायन्ट्स ग्रुप वुमन शिखर द्वारा होली पर्व मनाया गया

आज जायंट्स ग्रुप वुमेन शिखर द्बारा शिव मंदिर आवास विकास चन्दौसी में होली पर्व मनाया गया। ग्रुप के सदस्यों द्बारा भगवान शिव का फूलों से श्रंगार करके भजनों का आनंद लिया गया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे के रंग लगाकर सभी को होली की बधाई दी। इस मौके पर ग्रुप की अध्यक्ष शालिनी शर्मा सचिव शालिनी सक्सेना जी मौजूद रही । प्रसाद वितरण किया गया इस मौके पर ग्रुप अन्य सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम में शीनू शर्मा, नीरू सिंह, सुमन सैनी, रेखा दीक्षित, सुनीता शर्मा, नंदिनी अग्रवाल दीपिका, फेडरेशन अफसर शिखा शर्मा भी मौजूद रही।

177
4801 views

Comment