logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Siliguri: रात होते ही धुएं की चादर से ढक जा रहा शहर, समस्या में लोग

रात होते-होते सिलीगुड़ी शहर धुएं से ढंक जा रहा है। सिलीगुड़ी के लोग इस धुएं से परेशान हैं। धुएं से 8 से लेकर 80 साल के लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो रही है। प्रशासन इस बात को लेकर असमंजस में है कि यह धुआं कहां से आ रहा है। गत शुक्रवार की रात से ही सिलीगुड़ी शहर और आसपास के इलाके धुएं से ढक जा रहे हैं।

पता चला कि बैकंठपुर डिवीजन के डाबग्राम और सारुगाड़ा रेंज के अंतर्गत जंगल के विभिन्न इलाकों में कुछ अज्ञात लोग आग लगा कर फरार हो जा रहे है। जिससे जंगल में पेड़ों की क्षति से लेकर जानवरों और आम लोगों को समस्या हो रही है। वन विभाग इन अज्ञात लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

144
13593 views

Comment