नवविवाहिता ने लगाई फांसी, गुस्साएं मायके वालों ने फूंका ससुराल
नोएडा। उत्तर प्रदेश में आए दिन बहुओं को दहेज के लिए परेशान करने के मामले सुनने को मिलते रहते हैं। वहीं कई बार यह मामले इतने ज्याद बढ़ जाते हैं कि इसमें लड़कियों को जान भी गवानी पड़ जाती है। इसपर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कई कड़ नियम बनाएं गए हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों में लालच इतना बढ़ गया है कि वह इन नियमों को नहीं मानते। इसी कड़ी में एक और दहेज से जुड़ा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां एक नवविवाहित लड़की की मौत से हंगामा हो गया।वहीं जब इस मामले की जानकारी मायके पक्ष को लगी तो उन्होंने लड़की के ससुराल में आकर जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान मायके पक्ष ने लड़की के ससुराल में आग लगा दी, जिसमें सास-ससुर की जलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार (18 मार्च) को उत्तर प्रदेश , प्रयागराज के मुट्ठीगंज इलाके में एक नवविवाहित का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक का नाम अंशिका केसरवानी बताया जा रहा है जो कि उत्तर प्रदेश के धूमनगंज के झलवा की रहने वाली है, जिसकी शादी कुछ समय पहले ही मुट्ठीगंज के व्यापारी अंशु के साथ हुई थी। जैसे ही अंशिका की मौत की जानकारी उसके घरवालों को हुई, तो भारी संख्या में मयाके वाले अंशिका के ससुराल पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर उसकी बेटे को दहेज के लिए प्रताड़ना करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। झगड़े को दौरान मयाके वालों ने सभी ससुराल पक्ष के लोगों को उनके घर में बंद कर आग लगा दी। जिसमें अंशिका के सास-ससुर की मौत हो गई।