logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने किया जनसंपर्क एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से कि मुलाकात,,

भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने किया जनसंपर्क एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से कि मुलाकात,,

गौतम बुद्ध नगर/ग्रेटर नोएडा : लोकसभा गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा स्थित गाँवों बिरौंडी, बिरौंडा, एच्छर, नटो की मढैया, मथुरापुर, साकीपुर, नवादा, मलकपुर, एवं लखनावली में भाजपा गौतमबुद्ध नगर के प्रत्याशी डा. महेश शर्मा, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने जनसंपर्क कर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्थानीय लोगों के साथ जनसंपर्क किया। जनसंपर्क कार्यक्रम दौरान उन्होनें कहा कि केन्द्र की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम जनमानस के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं तथा स्थानीय लोगों का मा. प्रधानमंत्री जी के प्रति स्नेह एवं समर्थन देखकर मन अभिभूत है। माननीय सांसद जी ने कहा शीर्ष नेतृत्व में पांचवी बार ने जो प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया वह मुझे नहीं ब्लकि इस क्षेत्र की जनता को दिया है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी चुनाव में जीत भी जनता की ही होगी। आगामी 26 अप्रैल 2024 को सभी क्षेत्रवासियों से अपील की पहले मतदान फिर जलपान का उपयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी को पुनः केन्द्र में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने में अपनी सहभागिता दें।

"जनसंपर्क कार्यकम" के दौरान दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, प्रवीन कुमार सैन, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, लोकमन प्रधान, अनिल पण्डित, मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, सेवानन्द शर्मा, महेश फादना, श्याम देवटा, कालू राम शर्मा, सरदीप नागर, शालू पण्डित, बीना भाटी, बीना शुक्ला, मेघराज भाटी, ऊषा वत्स, अतुल पण्डित, सिंघा पण्डित, मनोज भाटी, मनोज मावी समेत सैकेड़ो सख्या में लोग उपस्थित रहे।

Via: Praveen Kumar Sain

166
7042 views

Comment